अपनी अंदरूनी ताकत से वे वह सब हासिल कर लेंगे जो वे चाहते हैं।

0
331

प्रबल ग्रह: मार्स  तत्व: अग्नि

खासियत:-

रेडी,गेट,सेट, गो! आपका जीवन एक एरीज राशि के बच्चे के साथ ठीक ऐसा ही होगा क्योंकि वे हर चीज़ के लिए हमेशा तैयार रहते हैं! उनकी ये कभी न खत्म होने वाली एनर्जी आपको पूरा दिन दौड़ाएगी। 20 मार्च और 19 अप्रैल के बीच जन्मे, इन नन्हे फुर्तीलों (राशि चिन्ह) में अच्छा नेतृत्व करने की क्षमता होती है, नियम बनाना और उनका पालन करना पसंद होता है और उनमें एक जोश होता है जो वास्तव में ज़्यादा प्यार और ध्यान मिलने पर बढ़ जाता है। अधिक जानने के लिए पढ़े…

“क्या हम वहां पहुँच गए?”

एरीज राशि के बच्चों में धैर्य नहीं होता और वो एक पल में ही सब कुछ चाहते हैं। इसलिए रोड ट्रिप सही मायने में उनके लिए चुनैती हो सकती है। अगर वे बात कर सकते हैं, तो उनका पहला सवाल होगा: क्या हम पहुंच गए हैं; अगर वे नहीं बोल सकते तो उनके भाव उनके शब्दों से ज़्यादा जोर से बोलेंगे। क्योंकि वे इतने बेचैन होते हैं, उनके माता-पिता होने के नाते आपको अपने एरीज राशि के बच्चे को धैर्य रखने के बारे में समझाना होगा। सच में, बहुत जल्द। शायद अभी ही!

“सारा ध्यान मुझ पर!”

आपका छोटा बच्चा हमेशा आपका ध्यान आकर्षित करेगा और वो आपको यह बताने में संकोच नहीं करेगा। आपका ध्यान और प्यार आपके एरीज राशि के बच्चे के लिए सूरज की किरणों की तरह है जो उसे सही मायने में खिलखिला, हसमुख कर सकती हैं।

बाल-वीर

एरीज राशि के बच्चे आत्मविश्वास और साहस से भरे होते हैं। इसलिए वे इतने अच्छे नेता बनाते हैं। माता-पिता के रूप में आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बहादुर बने, लेकिन साथ ही आपको उन्हें कुछ भी करने से पहले सोचना सिखाना होगा।

भगवान राम जैसे आज्ञाकारी

एक बार कुछ कहने के बाद वो अपनी बात से मुकरते नहीं! एरीज राशि के बच्चे बेहद आज्ञाकारी और भरोसेमंद होते हैं। उनकी किंडरगार्डन की दोस्ती उनके बड़े होने तक चलेगी और हमेशा ऐसे ही बनी रहेगी! जब उनके करीबी दोस्त उनका भरोसा तोड़ते हैं तो उन्हें बुरा लग सकता है। माता-पिता के रूप में आपको हमेशा अपने नन्हे राम के साथ अपनी बात पर रहने की जरूरत है। हमें भी वो बात बताएं जो आप उनसे करेंगे।

बहुत जल्द ग़ुस्सा होनेवाला

एरीज राशि को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। एरीज राशि के बच्चे अपना गुस्सा छिपाने में ज़्यादा अच्छे नहीं होते हैं। वे देखने में छोटे हो सकते हैं लेकिन वे जो नाटक करते हैं वह बहुत बड़ा हो सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि उनका गुस्सा कुछ देर गले लगाने और प्यार करने से जल्दी से ख़त्म हो जाता है।

करियर के कुछ पसंदीदा विकल्प

यह अति महत्वाकांक्षी व्यक्ति का संकेत है। वे जो चाहें उसमें सफलता पा सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में। कंपनी के बोर्डरूम से लेकर स्पोर्ट्स तक स्टार्ट-अप से लेकर सिल्वर स्क्रीन तक; वे दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकते हैं!

प्रसिद्ध एरिज़ कलाकार

लियोनार्डो दा विंची, विन्सेंट वैन गॉग, मुकेश अंबानी, जैकी चैन, केएल राहुल

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here