धीमी और स्थिर? या फिर तेज और गुस्सैल? आपके बच्चे की राशि क्या कहती है?

0
333

shutterstock_670616398

धनु – 23 नवंबर – 21 दिसंबर

shutterstock_327354017

प्रबल ग्रह: बृहस्पति। तत्व: अग्नि।

: ऊर्जावान, आशावादी और जीवंत, धनु राशि के बच्चे इस दुनिया में चमक बिखेरते हैं! बधाई हो, धनु राशि के लोग एक जन्मजात साहसी और खतरों के खिलाड़ी होते है! वे पूरी दुनिया को घूमने के लिए सभी जगहों पर जाना चाहते हैं और प्रकृति से जुड़ी हुई हर चीज को अपनाना चाहते हैं। वे बस घूमना-फिरना पसंद करते हैं – कहीं भी! इसलिए, अगर आपके घर में एक धनु राशि का बच्चा आने वाला है या पहले से ही मौजूद है, तो द ग्रेट आउटडोर के फ़ायदों से जुड़े हुए हमारे ब्लॉग देखें (इस पर आउटडोर के पिछले ब्लॉग को लिंक करें)।

धनु राशि के लोग तूफानी और अस्त-व्यस्त किस्म के होते हैं। तो हो सकता है कि खाने की टेबल पर खाना खाने बैठे तो आपको चम्मच ही न मिले। उन्हें कीचड़ में खेलना पसंद है। पानी में छप-छप करना पसंद है। लेकिन धनु राशि के बच्चे बेहद जिज्ञासु भी होते हैं। तो यहाँ मॉम के लिए एक टिप है: एक ऐसा एजुकेशन सिस्टम खोजें जो आपके बच्चे की जिज्ञासा शांत करने के लिए इंटरैक्टिव हो!

धनु राशि के बच्चे को एक सशक्त कल्पना का आशीर्वाद मिला होता है जो उन्हें दिन में सपने देखने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए अगर आप अपने नन्हे-मुन्नों को किसी चीज को घूरते हुए देखते हैं, तो यह आपके लिए ब्रेक लेने का संकेत है। उसकी दिन में सपने देखने देखने की आदत उसे कुछ समय के लिए बिज़ी रखेगी।

पसंद: यात्रा, गति, मनोरंजन, जानवर, स्वतंत्रता, फिलोसफ़ी।

वन्य जीवन से जुड़ा कुछ भी काम क्योंकि ये व्यक्ति जानवरों को बहुत गहराई से समझते हैं और उनके साथ आसानी से बातचीत भी कर सकते हैं। धनु स्वभाव से आशावादी, उदार, रचनात्मक और खुले विचारों वाले होते हैं। ये पॉज़िटिव बातें उन्हें सेल्स, मार्केटिंग, कला और ह्यूमैनिटी, या यहां तक ​​कि सार्वजनिक सेवा जैसे करियर में अपनी पहचान बनाने में मदद कर सकती हैं। चूंकि उन्हें यात्रा करना पसंद है, इसलिए वे यात्रा संबंधी करियर में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ प्रसिद्ध धनु व्यक्ति- रजनीकांत, मार्क ट्वेन, वॉल्ट डिज़्नी, जे जेड और गियानी वर्साचे हैं।

मकर – 22 दिसंबर – 19 जनवरी

shutterstock_328524032

प्रबल ग्रह: शनि। तत्व: पृथ्वी।

मकर राशि के लोग व्यावहारिक होते हैं और जल्दी ही मुद्दे की बात पर आ जाते हैं। उनके पास दो सींग हैं जिससे शायद उन्हें मदद मिलती है। मजाक कर रहा हूँ… लेकिन मकर राशि के लोग बहुत कम उम्र से ही जानते हैं कि कड़ी मेहनत करना और अपने सपनों को हासिल करना क्या होता है। लेकिन उन्हें प्रेरित करने के लिए, उनके प्रयासों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इसलिए ध्यान रखें करें कि आप हमेशा अपने मकर राशि के बच्चे के प्रयासों को पुरस्कृत करें। मकर राशि के बच्चे बुद्धिमान होते हैं और अधिकांश अन्य बच्चों की तुलना में जल्दी मैच्योर हो जाते हैं। वे धीरी धीरे सीखने वाले ज़रूर हो सकते हैं लेकिन एक बार जब वे एक कौशल में महारत हासिल कर लेते हैं, तो वे इसे पूरी तरह से जानते हैं। वे बचपन में भी बहुत गंभीर होते हैं। इसलिए, ध्यान रखें कि आप उन्हें यह ज़रूर सिखाएँ कि सभी साथ से मुस्कुराते हुए कैसे संपर्क करें। जिद्दी, शर्मीले, लक्ष्य-उन्मुख और केंद्रित, उनके पास बहुत प्यार करने वाला पक्ष भी होता है। वे अपनी जरूरतों के बारे में बहुत मुखर नहीं हो सकते हैं लेकिन बहुत समझदार होते हैं।

पसंद: परिवार, संगीत, परंपरा, गुणवत्ता शिल्प कौशल, पुरस्कार।

सफल करियर विकल्प: मकर राशि के लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। वे सफलता प्राप्त करने में काफी धीमे हो सकते हैं, लेकिन एक बार जब वे शीर्ष पर पहुंच जाते हैं, तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता है। इन लोगों के लिए एक कहावत फिट बैठती है “स्लो एंड स्टीडी आलवेज़ विन्स द रेस’ मतलब ‘देर आए दुरुस्त आए’। वे अच्छे एकाउंटेंट, कोषाध्यक्ष, वित्तीय योजनाकार, प्रबंधक, रियल एस्टेट डेवलपर्स और एंटीक डीलर बनते हैं। कुछ प्रसिद्ध मकर राशि वाले व्यक्ति मोहम्मद अली, दीपिका पादुकोण, सलमान खान और माइकल शूमाकर हैं।

कृपया हमारी एस्ट्रो सीरीज़ को देखना न भूलें। कुंभ और मीन राशि जल्द ही आ रही है!

तो अब जब आप जानते हैं कि अपने नन्हे-मुन्नों को कैसे खुश करना है, तो क्यों न https://www.jlmorison.com/shop/ पर खरीदारी करके ऐसा करें।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here