छोटे स्कॉर्पियन उग्र और गंभीर होते हैं,  वे अपने राज़ और वादे हमेशा अपने तक रखते हैं।

0
328

प्रबल ग्रह😛 लुटो और मंगल। तत्व: पानी।

स्कॉर्पियन अपने तत्व यानी जल जैसे ही होते हैं, स्कॉर्पियन राशि के बच्चे (23 अक्टूबर – 22 नवंबर) हमेशा भावनाओं से भरे रहते हैं। हो सकता है कि नाश्ते के समय उनका मूड बिलकुल ठीक हो, मगर शाम आते ही उनका मूड ख़राब हो। एक माँ के रूप में, आपको यह समझने की ज़रूरत है कि आपका स्कॉर्पियन बच्चा हर बात को गंभीरता से अनुभव करता है। संक्षेप में, छोटे स्कॉर्पियोस को बच्चे के ध्यान से संभालने की जरूरत है। अधिक जानने के लिए पढ़े…

स्कॉर्पियन राशि के बच्चों को राज़ रखना पसंद होता है।

बहुत छोटी उम्र से ही आपका बच्चा चीजों को खुद तक रखना शुरू कर देगा और ये संकोची हो जाते हैं। यहां विडंबना यह है कि आप उससे कोई बात नहीं छुपा पाएंगे। स्कॉर्पियोस, बच्चों होने पर भी सहज और हर चीज़ को जल्दी समझ जाते हैं। असल में, आपका बच्चा किताब पढ़ने से पहले आपके मन को पढ़ना शुरू कर देगा।

उदास मुस्कान या खुश चेहरा?

स्कॉर्पियन राशि के बच्चे अपनी भावनाओं को छिपाने में काफी अच्छे होते हैं। आप अक्सर अपने बच्चे को बहुत-सी भावनाओं से गुज़रते हुए पा सकते हैं। बाहर से आपका बच्चा खुद को शांत और संयमित दिखा सकता है लेकिन मन ही मन वह चिंतित और उदास हो सकता है। अगर आपका बच्चा रोज़ के मुकाबले ज़्यादा शांत लग रहा है, तो एक स्मार्टमम होने के नाते आपको अपने बच्चे को उसकी सच्ची भावनाओं को शेयर करने के लिए राजी करना है।

क्या आप इस रहस्य को सुलझा सकते हैं?

स्कॉर्पियन राशि के बच्चे रहस्यमय होते हैं और निश्चित रूप से इस रहस्य को सुलझाना पसंद करते हैं। वे अंधेरे कोनों में छिपना भी पसंद करते हैं, इसलिए पीकबू खेलना और लुका-छिपी खेलना उनकी पसंदीदा एक्टिविटी होगी। आपकी चाबी खो गई है या उसका खिलौना खो गया है, चिंता न करें; आपका छोटा ब्योमकेश बक्शी सब तुरंत ढूंढ लेगा। ये रहस्य और बढ़ जाता है क्योंकि इस राशि वाले लोग अपनी मानसिक क्षमताओं के लिए भी जाने जाते हैं। अगर आप अपने बच्चे को दीवार को देखते हुए बड़बड़ाते हुए सुनें तो आश्चर्यचकित न हों। वह शायद एक दोस्त से बात कर रहा है जिसे उसने अपने पिछले अवतार में बनाया था।

आपके छोटे से बच्चे को बड़ी जादू की झप्पी पसंद है

स्कॉर्पियन राशि के बच्चे अपनी चीज़े किसी को देना पसंद नहीं करते और अपने प्रियजनों से अलग होना बर्दाश्त नहीं कर सकते। चलना शुरू करने के बाद वो आपका छाया की तरह पीछा करेंगे। उन्हें अपने माता-पिता के साथ सोने में भी सुकून मिलता है। इसलिए, रात 11 बजे अगर आपके दरवाजे पर दस्तक हो, तो बच्चे को अपने पसंदीदा कंबल और तकिए के साथ बाहर इंतजार करते हुए देखकर चौकना नहीं।

करियर के कुछ पसंदीदा विकल्प

मजबूत इच्छाशक्ति और समस्या का समाधान करने में कुशल, स्कॉर्पियो- लीडर की भूमिका, खोज करने, चिकित्सा, स्टार्ट-अप और गैर-लाभकारी संगठनों के क्षेत्र में अच्छे साबित हो सकते हैं।

स्कॉर्पियो राशि की प्रसिद्ध हस्तियां

क्रिस्टोफर कोलम्बस, मैरी क्यूरी, पाब्लो पिकासो, बिल गेट्स, शाहरुख खान, विराट कोहली।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here