स्वतंत्र सोच, दृढ़-इच्छाशक्ति, न्याय और निष्पक्ष,  एक्वेरियस राशि के लोग वायु से बने हैं!

0
334

प्रबल ग्रह: यूरेनस। तत्व: वायु।

खासियत:

एक्वेरियस राशि के बच्चे का जीवन आश्चर्य से भरा हो सकता है और वे हर दिन एक नया रोमांच जैसा महसूस करेंगे। 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच जन्म लेने वाले इस एक्वेरियस राशि के बच्चे अपनी एनर्जी से आपको ‘चौंका’ सकते हैं। एक बार जब आपका बच्चा चलने लगेगा तो आपको उसके पीछे हवा की तरह तेज़ दौड़ना पड़ेगा! एक्वेरियस राशि के बच्चे भी बहुत बुद्धिमान, निडर और जल्दी सीखने वाले होते हैं। वे अपनी उम्र के बाकी बच्चों की तुलना में जल्दी चलना और बात करना शुरू कर देंगे। अधिक जानने के लिए पढ़ें…

उन्हें स्वतंत्र रहना पसंद है

कम उम्र से ही एक्वेरियस राशि के बच्चों के अपने  सोच विचार होंगे। इन विचारकों की सोच बाकी लोगो से अलग होती है। कभी भी अपने विचारों को अपने छोटे बच्चे पर थोपने की कोशिश न करें। कृपया अपने एक्वेरियस बच्चे को शुरुआत से ही स्वतंत्र और अपने विचार रखने के लिए प्रोत्साहित करें। एक्वेरियस राशि वाले किताबें को ओर हमेशा आकर्षित होंगे।

एक्वेरियस राशि के बच्चों के लिए सोशल नेटवर्किंग की शुरुआत जल्दी हो जाती है

लोगो के साथ घुलना-मिलना आपके एक्वेरियस राशि के बच्चे में स्वाभाविक रूप से होता है! वे हर दिन नए दोस्त बनाएंगे।पर हाँ, उनके बाहर जाने पर नज़र रखने की जरूरत है क्योंकि वे किसी भी अजनबी से बात करने से पहले दो बार नहीं सोचेंगे।

उनमें सहानुभूति की भावना कई ज़्यादा होती है

ज़्यादातर ज्योतिषी इस बात से सहमत हैं कि एक्वेरियस राशि सरियों राशियों से ज़्यादा संवेदनशील है। आपके एक्वेरियस राशि के बच्चे में यह समझने की अस्वाभाविक समझ है कि उसके प्रियजन और दोस्त कैसा महसूस कर रहे हैं। इसलिए अगर आपको उत्साहित होने की ज़रूरत है, तो आपको पता है कि की सबसे पहले कौन आपके पास आएगा।

दृढ़-इच्छाशक्ति या बस जिद्दी?

एक्वेरियस राशि के बच्चे दृढ़-इच्छाशक्ति वाले और सबसे अलग होते हैं। यह इरादा उन्हें अपना काम पूरा करने में मदद करता है। लेकिन उनकी इस खासियत में एक खामी भी है कि वे जिद्दी दिखाए देते हैं। अगर चीजें उनके तरीके से नहीं चलती हैं तो वे चिड़चिड़ाने लगते हैं! प्रो टिप: उनके साथ धैर्य से काम लें क्योंकि उनके मूड स्विंग थोड़ी देर तक ही रहते हैं।

सच्चे योध्या!

जब एक्वेरियस राशि के बच्चा का साथ हो तो डरने की क्या बात! जब भी कुछ नया स्किल सीखने या कुछ चुनौतीपूर्ण करने की बात आती है, तो आपका बच्चा इसके लिए आगे आने वाला सबसे पहला होगा। वे शायद ही कभी किसी अनजान से डरते हो और उन्हें साहसी बनना पसंद है।

करियर के कुछ पसंदीदा विकल्प

एक्वेरियस राशि के बच्चे हमेशा कुछ नया खोजने के लिए तैयार और जिज्ञासु होते हैं और उन्हें खुद से नई चीजों की खोज करना अच्छा लगता है, वे उस ओर बढ़ना पसंद करते हैं जहाँ उन्हें खुली छूट मिले। कुछ आशाजनक करियर के विकल्प हैं: साइंटिफिक रिसर्च, औद्योगिक डिजाइन, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ऐप डिजाइन, आदि।

प्रसिद्ध हस्तियां

मोजार्ट; रामकृष्ण परमहंस; सुभाष चंद्र बोस; ओपरा विनफ़्रे और विज्ञान में तीन सबसे प्रसिद्ध नाम: चार्ल्स डार्विन, थ़ॉमस ऍडिसन और गैलीलियो गैलिली, सभी एक्वेरियन हैं।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here