एनर्जी से भरा, आपका प्यारा सेजिटेरियन बच्चा आज़ाद रहने के लिए पैदा हुआ है!

0
330

प्रबल ग्रह: जुपिटर।   तत्व: आग।

खासियत: ख़ुशदिल मिज़ाज, हमेशा कुछ नया जानने के लिए उत्सुक और नई चीजों की तलाश में, सेजिटेरियन राशि के बच्चे इस दुनिया में ख़ुशी का कारण हैं! 23 नवंबर और 21 दिसंबर के बीच जन्मे, सेजिटेरियन राशि के बच्चे साहसी और जोखिम लेने वाले होते हैं! वे दुनिया देखना चाहते हैं और प्रकृति से मिली हर चीज़ को अपनाना चाहते हैं। इससे पहले कि वे क्रॉल(रेंगें) करें वो चलना चाहते हैं, और बोलने से पहले वे लिखना चाहते हैं। हां, उन्हें आगे बढ़ना पसंद है। आपको अपने छोटे सेजिटेरियन से क्या उम्मीद करनी चाहिए वो सब यहाँ हैं…

घूमना उनके डीएनए में है

सेजिटेरियन राशि के बच्चे को कहीं भी घूमना पसंद है! वे बेचैन हैं, जिसका मतलब है कि वो आपको भी कम आराम करने देंगे। उन्हें दरवाजे पसंद हैं और तभी वो बाहर की ओर भागते हैं। अगर आपका बच्चा बच्चा छोटे क़दम रखने और चलने के लिए बहुत छोटा है, तो उसे नियमित रूप से अपने स्ट्रोलर में कुछ चक्कर लगाने के लिए बगीचे या घर की छत पर ले जाएं। उसकी खुशी देखर आपका दिन बन जाएगा।

सामाजिक व्यक्ति (या हम कहें बच्चों में सामाजिक बच्चा?)

आपका बच्चा बहुत आसानी से दोस्त बना लेगा। वास्तव में सेजिटेरियन राशि के बच्चे अकेले रहने से नफरत करते हैं। वे जाने-पहचाने चेहरे देखना पसंद करते हैं। इसका दूसरा पहलू यह है कि उन्हें अपने साथ रहना और आज़ादी भी पसंद है। तो अपने सेजिटेरियन राशि की देखभाल करें लेकिन कोशिश करें कि  आप  उसे बांधें न।

कल्पना लोक के निवासी

आपका सेजिटेरियन राशि का बच्चा, जैसा कि आपने निश्चित रूप से देखा होगा, की उसकी कल्पना करने की शक्ति अच्छी है जो उसे काल्‍पनिक आनंद में मग्‍न रखती है। इसलिए अगर आप अपने नन्हे-मुन्ने को किसी चीज को घूरते हुए पाते हैं, तो यह आपके लिए एक ब्रेक लेने का संकेत है। उसका काल्‍पनिक आनंद उसे कुछ समय के लिए इसमें व्यस्त रखेगा।

लियोनेल की तरह, वे मेस्सी हैं

सेजिटेरियन राशि के लोग निरंकुशऔर गंदगी फैलाने वाले होते हैं। तो दाल-चावल से भरे चम्मच फैलना आम बात है। उन्हें कीचड़ फैलाना है। पानी छिड़कना है। लेकिन सेजिटेरियन राशि के बच्चे बेहद जिज्ञासु भी होते हैं। तो यहाँ माँ के लिए एक टिप दी गई है: ऐसी चीजें और एक्टिविटी करें जो आपके बच्चे की जिज्ञासा को शांत करने के लिए इंटरैक्टिव हो!

उन्हें नियम नहीं पसंद (लेकिन उनकी ज़रूरत है)

इन छोटे विद्रोहियों को पसंद नहीं कि कोई उन्हें घेर के रखे। इसलिए सेजिटेरियन राशि के बच्चों की पॉटी ट्रेनिंग में अक्सर ज़्यादा समय लगता है।आम अनुशासन सीखाने की तकनीक इन पर काम नहीं करेगी। इसके बजाय कुछ नया और लॉजिक (और धैर्य से भरा) को एक साथ इस्तेमाल करके उसे यह समझने में मदद करें कि क्या ठीक है और क्या नहीं।

करियर के कुछ पसंदीदा विकल्प

सेजिटेरियन राशि के बच्चों को वन्य जीवन जैसा कुछ भी पसंद हैं वे  प्राकर्तिक रूप से जानवरों को समझते हैं और उनके साथ स्वाभाविक रूप से बात कर सकते हैं। सेजिटेरियन राशि वाले स्वभाव से आशावादी, उदार, रचनात्मक और खुले विचारों वाले होते हैं। उनके ये सकारात्मक विचार उन्हें मनोरंजन, सेल्स, मार्केटिंग, आर्ट और ह्यूमैनिटीज़, या यहां तक कि लोक सेवा जैसे करियर में भी अपनी पहचान बनाने में मदद कर सकते हैं। चूंकि उन्हें घूमना पसंद है, इसलिए वे ट्रेवल-संबंधी करियर में भी अच्छा कर सकते हैं।

कुछ प्रसिद्ध सेजिटेरियन हैं दिलीप कुमार, रजनीकांत, मार्क ट्वेन, वॉल्ट डिज़नी और जसप्रीत बुमराह।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here